टैंकर में आग के बाद चेंगराबांधा में तालाब से बड़ी संख्या में पेट्रोल से भरे ड्रम बरामद

तालाब से बरामद बड़ी संख्या में पेट्रोल से भरे ड्रम

कूचBihar , 21 नवंबर (Crimes Of India) । गुरुवार रात चेंगराबांधा ग्राम पंचायत के बाराकामात इलाके में पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने के बाद गैर-कानूनी तरीके से पेट्रोल-डीज़ल जमाखोरी के धंधे का पता चला है। शुक्रवार को मेखलीगंज थाने की Police ने बाराकामात इलाके के एक तालाब से बड़ी संख्या में पेट्रोल से भरे ड्रम बरामद किए है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां लंबे समय से गैर-कानूनी तेल का धंधा चल रहा है। चोरी के तेल के कारोबारी स्टेट हाईवे पर चलने वाले पेट्रोल टैंकरों को रोककर पेट्रोल इकट्ठा करते है। पेट्रोल को दुकानों और घरों में स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। इस धंधे की जड़ें जमालदाहा तक फैली हुई है। गुरूवार अग्निकांड के बाद मेखलीगंज Police ने बाराकामात इलाके में सेकेंडरी एजुकेशन सेंटर के पीछे एक तालाब से बड़ी संख्या में पेट्रोल के ड्रम बरामद किए है।

मेखलीगंज एसडीपीओ आशीष पी सुब्बा ने बताया कि अब तक कुल आठ ड्रम बरामद किए गए हैं। इस गैर-कानूनी धंधे की जांच में भाग्य बर्मन नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। वह व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्य फरार बताए जा रहे है। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है, इसकी तलाश की जा रही है।

(Crimes Of India) / सचिन कुमार

Related posts:

CRIMEsofindia.com/two-accused-absconding-in-the-shooting-death-of-pratapgarh-youth-arrested/"class="relpost-block-single" >

प्रतापगढ़ : युवक की गोली मारकर Murder में फरार दो आरोपित Arrested

ऑपरेशन मरुद्रग चला कर एटीएस ने कुख्यात तस्कर को पकडा

7.80 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियन Arrested

Leave a Comment

Read Next