युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित थाने सचेंडी की फ़ाइल फोटो

कानपुर, 01 दिसंबर (Crimes Of India) । सचेण्डी थाना क्षेत्र के रैकेपुर गांव में साेमवार काे एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना Police को दी। मौके पर पहुंची Police में घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए शव को Post Mortem के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।

एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिठूर के तिवारीपुर गांव के रहने वाले गौरव उर्फ मनीष (21) के रूप में हुई है। परिवार में पिता रामदत्त और छोटा भाई सौरभ है। परिजनों ने बताया कि रविवार को मनीष अपने तीन दोस्तों के साथ घर से घूमने की बात बोलकर निकला था। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसे इधर-उधर खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को Police काे उसकी मौत की सूचना मिली। परिजन गांव के ही लड़कों पर Murder का आरोप लगा रहे हैं।

एडीसीपी ने बताया कि शव को Post Mortem के लिए भेजकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मनीष के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। Post Mortem रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

—————

(Crimes Of India) / रोहित कश्यप

Related posts:

CRIMEsofindia.com/people-angry-over-theft-of-silver-umbrella-and-lakhs-from-shiv-durga-temple/"class="relpost-block-single" >

शिव दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी, लोगों में आक्रोश

मुजाहिदीन आर्मी का मास्टर माइंड मोहम्मद रजा केरल से Arrested , परिजनाें ने बताया निर्दोष

एनडीपीएस में पकड़ा गया 4 करोड़ 29 लाख 30 हजार 407 रुपए का मादक पदार्थ नष्ट

Leave a Comment

Read Next