जींद : अमेरिका से व्हाट्सअप कॉल कर मांगी दस लाख रुपये की चौथ

उचाना थाना।

जींद, 25 नवंबर (Crimes Of India) । उचाना मंडी में एक व्यक्ति को व्हाट्सअप कॉल कर दस लाख रुपये की चौथ मांगने पर Police ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिस नंबर से कॉल कर चौथ मांगी गई है वो नंबर अमेरीका का है। Police मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार को जानकारी देते हुए गांव सफाखेड़ी हाल उचाना मंडी निवासी हरिओम ने Police को दी शिकायत में बताया कि वह बंैकों से लोन कराने का काम करता है। गत 19 नवंबर को अमेरीका के नंबर से उसके व्हाट्सअप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गांव अरड़ाना करनाल हाल अमेरीका निवासी दीपक बताया। आरोपित ने उससे दस लाख रुपये की चौथ मांगी और राशि न देने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसे उसने गंभीरता से नही लिया। जिसके बाद फिर से गत 20 नवंबर का उसी व्हाट्सअप पर कॉल आई और चौथ की डिमांड करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उचाना थाना Police ने हरिओम की शिकायत पर दीपक के खिलाफ चौथ मांगने, धमकी देने समेत विभिन्न Indian Judicial Code के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उचाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने मंगलवार को बताया कि आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

—————

(Crimes Of India) / विजेंद्र मराठा

Related posts:

CRIMEsofindia.com/another-member-of-the-organized-gang-involved-in-digital-arrest-fraud-worth-rs-23-56-lakh-arrested/"class="relpost-block-single" >

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: 23.56 लाख की ठगी के संगठित गिरोह का एक और सदस्य Arrested

एसटीएफ बरेली यूनिट ने असम व बंगाल से चुराए गए चार ट्रैक्टर पकड़े, चार Arrested

अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत

Leave a Comment

Read Next