जींद : लैब संचालक की मौत के दस दिन बाद फोरेंसिक टीम ने लिए घटनास्थल से साक्ष्य

जांच करते हुए फोरेंसिक टीम के सदस्य।

जींद, 2 दिसंबर (Crimes Of India) । हुडा मार्केट में लगभग दस दिन पहले निजी लेबोरेटरी में सोए संचालक की हुई मौत के सिलसिले में फोरेंसिक टीम जांच के लिए मंगलवार को पहुंची। टीम ने लैब का जायजा लिया और राख के व अन्य जले हुए सामान के सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लैबोरट्री भेज दिया गया है। Police मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि गांव घोघडिय़ा निवासी 29 वर्षीय प्रवीण की गत 21 नवंबर रात को हुडा मार्केट में लेबोरेटरी में आग लगने से मौत हो गई थी। शव ग्रांउड फ्लोर पर मिला था। मृतक पार्टनरशीप में लेबोरेटरी चलाता था। देर रात तक काम होने के कारण वह बेसमेंट में सो जाता था। फायर बिगे्रड ने आग पर काबू पाया था। उस दौरान Police ने Post Mortem की कार्रवाई कर शव परिजनों को साैंप दिया था।

मृतक के बिसरे को जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट अभीतक Police को नही मिली है। प्रवीण की मौत के दस दिन बाद Police तथा फोरेंसिक टीम ने लेबोरेटरी को खोला। टीम ने वहां से जले हुए सामान तथा सोने के स्थान से राख के संैपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया। बिसरा रिपोर्ट आने तथा फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद फिर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि मृतक का बिसरा पहले लेबोरेटरी भेजा जा चुका है। अब फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

—————

(Crimes Of India) / विजेंद्र मराठा

Related posts:

CRIMEsofindia.com/dsp-pacifies-the-uproar-of-the-family-members-on-the-post-mortem-of-the-youth-who-committed-suicide-in-jind/"class="relpost-block-single" >

जींद :आत्मMurder करने वाले युवक के Post Mortem पर परिजनों का हंगामा,डीएसपी ने किया शांत

दरगाह के पास शांति भंग करने वाले चार दंगाई Arrested

शिमला में नशा तस्करों पर कार्रवाई, युवती सहित आठ Arrested

Leave a Comment

Read Next