चुरापोस्त व हैरोइन के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

नशीले पदार्थ

सोलन, 12 अक्टूबर (Crimes Of India News) । सोलन Police चौकी शहर की टीम ने शनिवार देर रात सोलन बस अड्डे के समीप न्यू मॉडर्न ढाबा के पास नाकाबंदी व गश्त के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक आल्टो कार को तलाशी के लिए रोका। जिसमें तीन युवक सवार थे, जिनके पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए।

Police द्वारा जांच करने पर पाया कि 4.43 ग्राम हैरोइन व 503 ग्राम चूरापोस्त लेकर यह तीनों युवक कार में जा रहे थे ।

आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय रोहित पुत्र भूप चांद, निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की जिला सोलन, 27 वर्षीय तरुण पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की जिला सोलन तथा 29 वर्षीय कैलाश चंद पुत्र रूप राम, निवासी गांव साईं, डाकखाना बलेरा, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है ।

Police ने नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर थाना सदर सोलन में NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद आल्टो कार को भी जब्त कर कब्जे में Police ने ले लिया है।

Police अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

—————

(Crimes Of India) / संदीप शर्मा

Related posts:

Leave a Comment

Read Next